-प्लास्टिक और इक्विटी में निवेश महंगा होगा
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है। इनसे कई चीजों के मूल्यों पर असर होगा। कुछ चीजें महंगी होंगी, तो कुछ सस्ती होंगी।
बजट में एलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती
-कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटायी गयी।
-एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
-मोबाइल फोन और पार्ट्स, पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
-25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
-सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
-सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटा कर छह फीसदी किया गया। नतीजतन ज्वेलरी सस्ती होंगी।
-प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घट कर अब 6.4 फीसदी हुआ।
-मछलियों और अन्य जलजीवों के भोजन पदार्थों पर आयात शुल्क पांच फीसदी करने का निर्णय।
इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत
-पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
-कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। आधारभूत कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ा कर 15% की गयी।
-एक साल से ज्यादा तक रखे गये इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।
-एक साल से ज्यादा रखे गये शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ा कर 12.5% किया गया।
-अमोनियम नाइट्रेट पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया गया।
-खुद से नष्ट न होनेवाले प्लास्टिक महंगे होंगे। आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाया गया।