रांची। अनुसूचित जाति समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुमार रजक, एएसी-एसटी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने कहा कि पलामू में चौकीदार के 155 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य कर दिया गया। यह राज्य सरकार की ओछी राजनीति और संविधान के विरूद्व है।

कहा कि अखंड बिहार के समय से दुसाध जाति के लोगों को बहाल किया जाता था। उनकी सेवानिवृत्ति और निधन के बाद वंशानुगत प्रथा के तहत बहाल किया जाता था, लेकिन सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य कर अधिकार को मारने का काम किया जा रहा है। कहा कि सरकार प्रकाशित विज्ञापण को रद्द करे। अन्यथा आंदोलन को लेकर रविवार को बैठक की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version