Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भानु प्रताप शाही को डराने, धमकाने को लेकर हेमंत सरकार ले रही फर्जी मुकदमों का सहारा: दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    भानु प्रताप शाही को डराने, धमकाने को लेकर हेमंत सरकार ले रही फर्जी मुकदमों का सहारा: दीपक प्रकाश

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भवनाथपुर के भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही के ऊपर झामुमो के एक कार्यकर्ता के द्वारा एससी-एसटी थाने में मुकदमा दर्ज कराये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार विनाश काले, विपरीत बुद्धि के कहावत को चरितार्थ कर रही है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दीपक ने कहा कि सरकार की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता। विपक्ष का काम ही होता है सरकार की गलत नीतियों का विरोध करे और जनता को जागरूक करे।

    विधायक भानु प्रताप शाही ने एक कार्यक्रम में जो कुछ कहा, वो हेमंत सोरेन को नहीं बल्कि हेमन्त सोरेन सरकार के बारे में कहा था। दीपक के मुताबिक उन्हें यह कहीं से गैरकानूनी और अनुचित नहीं लगता. कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे को राज्य की जनता के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का काम लगातार कर रही है, अब राज्य की जनता भी इसे समझ रही है और हेमन्त सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।

    अपनी नजदीक आती हार की बौखलाहट से राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार को नीद नहीं आ रही है। अत: हेमन्त सोरेन की सरकार येन केन प्रकारेण विपक्षी दल के नेताओं तथा कार्यकतार्ओं को झूठे मुकदमें में फंसा कर डरा धमका कर मुंह बंद करना चाहती है. अपने भ्रष्टाचार और कुशासन को छिपाने की कोशिश करती है, जो होने वाला नहीं हैं। हेमंत सरकार ने उन पर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अन्य मामलों के साथ राजद्रोह तक का फर्जी मामला दर्ज कराया था। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राज्य की भ्रष्ट सरकार की इस करतूतों से न डरने वाले हैं और न झुकने वाले हैं, जब तक भाजपा भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ कर सत्ता से बेदखल नहीं कर देती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सरकार कनहर बराज नहीं बनाना चाहती है तो इस प्रोजेक्ट को बंद कर दे : झारखंड हाइ कोर्ट
    Next Article विधायक लोबिन हेंब्रम और जेपी पटेल के दलबदल मामले की सुनवाई पूरी, स्पीकर का फैसला सुरक्षित
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025

      अपार्टमेंट के दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      • अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में आतंकी हमला, छह प्रदर्शनकारी यहूदी घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version