हजारीबाग। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। हेमंत सरकार आदिवासी हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने और उनका वजूद खत्म करने की साजिश रच रही है। प्रकाश हजारीबाग जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के परिश्रम से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा परिवार की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। भाजपा का स्वरूप सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। यह पार्टी जन की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं के परिश्रम से ही आज तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अभी विश्राम नहीं लेना है। एक लक्ष्य पूरा हुआ है, दूसरा अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के बाद अब झारखंड के ‘ठगबंधन’ सरकार को भी उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने न केवल विकास को बाधित किया बल्कि राज्य की खनिज संपदा, जल, जंगल और जमीन को लूटने और लुटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि हेमंत अभी बेल पर छूटे हैं लेकिन चेहरे पर भ्रष्टाचार की कोई शिकन तक नहीं है। आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने में देर नहीं की। उन्होंने कहा कि ‘ठगबंधन’ सरकार ने आदिवासी, दलित, पिछड़े, युवा महिला किसान मजदूर सभी वर्ग को धोखा दिया। युवा आज नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है। किसान अपने बकाये के लिए तरस रहा है। बहन-बेटियां घरों में सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे हालात में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण कर रही है। राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद और फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने वाले निर्भीक हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version