आजाद सिपाही संवाददाता
बड़कागांव। महुदी गांव में हुई घटना और इलाके में पसरे तनाव की जानकारी लेने के लिए प्रदेश भाजपा की जांच टीम गुरुवार को बड़कागांव पहुंची। टीम का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी कर रहे थे। टीम में सांसद मनीष जायसवाल के अलावा विधायक नवीन जयसवाल, अनंत ओझा, केदार हाजरा, अमित मंडल, किशुन दास और आलोक चौरसिया शामिल थे।

टीम सबसे पहले नयाटांड़ मंगल बाजार पहुंची। वहां बाउरी ने कहा कि झारखंड में पहली बार पर्व के नाम पर बवाल और झमेला हुआ है। डंडा-झंडा दिखाने के साथ पथराव भी हुआ है। पाकुड़ में अभी भी बवाल चल रहा है। महुदी गांव की घटना का मामला सरकार के उच्चतम स्तर पर उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सभी सुख-दुख में भाजपा साथ है। डरने-घबराने की जरूरत नहीं है। हमें अपने घर हिंदुस्तान या झारखंड में किसी की सुरक्षा नहीं चाहिए। सुरक्षा तो बाहरी लोगों को सरकार दे रही है। हम यहां के मूलवासी हैं। यह हमारी भूमि है, हमारा राज्य है। हमें खुद में ताकत पैदा करनी होगी। हमें कोई भगाना या डराना चाहेगा, तो हम ऐसा नहीं होने देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हिंदुओं का वोट संथाल में घटाया जा रहा है। पूरे झारखंड में डेमोग्राफी बदल रही है। पूरे झारखंड में वोट बैंक की राजनीति चल रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा में लड़ाई लड़ी जायेगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने विगत कई माह से बड़कागांव के कई गांवों में हुई घटनाओं की जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी। घटना में घायल भोला प्रसाद दांगी, जगदेव प्रजापति, विकास प्रजापति और लखन प्रजापति से भी टीम के सदस्यों ने भेंट की और चोटों की जानकारी ली। इसके बाद टीम के सदस्य सोनपुरा और महुदी गये और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।

ये रहे उपस्थित
मौके पर भाजपा नेता राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू नेता रोशन लाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, शिवलाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, संदीप कुशवाहा, बालेश्वर कुमार,सत्येंद्र सिंह, मूलचंद साहू, मुखिया रंजीत कुमार, कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य कोशिला देवी, भीखन महतो, अशोक साहू, पूनम साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण, सुमन गिरी, ज्ञानेश्वर शर्मा, किशोर राणा, शिव शंकर उर्फ शिबू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, नेता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version