गिरिडीह। गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित पारसनाथ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे। सबसे पहले पारसनाथ पहाड़ स्थित मरांग बुरू में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़े और गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version