रांची। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी। हेमंत सोरेन एक सरकार के एक ही कार्यकाल में 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज रांची पहुंचेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कुछ दिनों से बाहर थे। आज शाम वह रांची लौट आयेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि आज ही हेमंत सोरेन उनसे मिलकर शपथ ग्रहण की तारीख मांग सकते हैं।
गठबंधन में उनको दोबारा नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है।



