Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»21 सूत्री मांगों को लेकर होम गार्ड जवानों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
    राज्य

    21 सूत्री मांगों को लेकर होम गार्ड जवानों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के बैनर तले 21 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को होम गार्ड के जवानों ने काला बिल्ला लगाकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। इससे पूर्व संगठन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक ज्ञापन दिया था, जिसमें तीन दिवसीय काला बिल्ला लगाकर होम गार्ड जवानों ने काम कर विरोध जताएंगे की बात कही गई थी। इसके बाद भी यदि उन लोगों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया तो वे लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे।

    बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक के भागलपुर उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने बताया कि मुख्यालय द्वारा कई बार गृह रक्षकों के समस्याओं का समाधान के लिए लिखित और मौखिक अनुरोध किया गया। बावजूद इसके गृह रक्षकों के प्रति सरकार और प्रशासन का नजरिया उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोग सरकार के थाना, यातायात, शराब बंदी, बैंक, बिजली, नगर निगम, डाकघर, टेलीफोन, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में 24 घंटे सरकार के साथ काम करते हैं। बावजूद 8 वर्षों से 774 रुपये भत्ता के रूप में दैनिक भत्ता दिया जाता है, जो बढ़ती महंगाई के अनुरूप काफी कम है।

    उन्होंने कहा कि जबकि देश के अन्य राज्यों में बिहार के अपेक्षा ज्यादा भत्ता और वेतन मद में भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पटना ने अपने फैसले में समान काम का समान वेतन का आदेश पारित किया था। मगर सरकार इस आदेश का अनदेखी कर रही है। मौके पर गृह रक्षकों ने ड्यूटी पर मौत अथवा पूर्ण दिव्यांग होने पर आश्रित को अनुकंपा का लाभ देने, दुर्घटनाग्रस्त होने पर इलाज होने तक ड्यूटी पर मानते हुए भत्ते का भुगतान करेंगे। सरकार अगर हम लोगों की मांग को पूरी नहीं करती है तो हम लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बड़कागांव की घटना की जांच कर डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट
    Next Article सीएम 23 जुलाई को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 24 को ताज होटल के साथ एमओयू
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version