रांची। असम के गुवाहाटी में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर इस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप में अपने तीसरे मैच में झारखंड पुरुष टीम ने पश्चिम बंगाल को 9-शून्य से मात दी।

झारखंड टीम के सिमोन डोडराय को उसके शानदार प्रदर्शन पर शनिवार के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड टीम की लगातार जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही अगले मैच के लिए शुभकामना दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version