Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड के परिप्रेक्ष्य में डेमोग्राफी को देखें निशिकांत-बाबूलाल: बंधु तिर्की
    झारखंड

    झारखंड के परिप्रेक्ष्य में डेमोग्राफी को देखें निशिकांत-बाबूलाल: बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -डेमोग्राफी की बात करते समय सलेक्टिव क्यों हो जाते हैं भाजपा नेता
    रांची। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि डेमोग्राफी के विषय में बात करते समय सभी भाजपा नेताओं को पूरे झारखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करनी चाहिए। सलेक्टिव होकर डेमोग्राफी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बात करना खतरनाक है और यह झारखंड के साथ ही यहां के लोगों के हित में भी नहीं है। श्री तिर्की ने कहा कि इस बात का ख्याल न केवल लोकसभा या विधानसभा, बल्कि हर एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर और आपस की बातचीत में भी रखा जाना चाहिए।

    कहा कि लोकसभा में सांसद निशिकांत दुबे द्वारा संताल परगना में आदिवासियों की संख्या कम होने, डेमोग्राफी बदलने और घुसपैठ के साथ ही संताल परगना में आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत होने के मुद्दे की बात हो या फिर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा डेमोग्राफी में बदलाव के बाद डेमोक्रेसी पर खतरे की बात लेकिन यह दोनों नेता केवल और केवल संताल परगना के मामले में ही बातचीत करते हैं।

    राजधानी रांची, दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर और कोल्हान के संदर्भ में बातचीत करने के दौरान सभी भाजपा नेता, डेमोग्राफी का डी बोलने से भी परहेज करते हैं। श्री तिर्की ने कहा कि रांची के साथ ही जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और अन्य नगरों और अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आदिवासियों की संख्या तेजी से कम होती जा रही है। आदिवासी, जमीन लूट का शिकार हो रहे हैं, जिसके कारण आदिवासियों को विस्थापन और पलायन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बिहार और उत्तरप्रदेश से आये लोग आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और इसमें वे सीएनटी और एसपीटी एक्ट की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी और अन्य भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि राजधानी रांची में सबसे ज्यादा जमीन किसके द्वारा लूटी गयी और इसका आदिवासियों के ऊपर कैसा और कितना प्रभाव पड़ा

    । श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड की बात करते समय भाजपा नेताओं को हमेशा यह गौर करना चाहिए कि उनके अनेक वक्तव्यों से आदिवासियों के मन में उनके प्रति गुस्सा, नाराजगी और तकलीफ है। क्योंकि भाजपा नेताओं द्वारा जमीनी मुद्दों की तो बात नहीं होती, लेकिन वैसे मुद्दों पर बात करने के दौरान वे तेज तर्रार हो जाते हैं, जब बात हिंदू-मुसलमान की हो। श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांकना चाहिए और झारखंड के आदिवासियों के हित को प्राथमिकता देते हुए बात करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन कारोबारी कमलेश कुमार को इडी कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
    Next Article बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध, कब से हेमंत सरकार का विरोध करना हो गया, जो पुलिस भेज कर छात्रों को पीटा जा रहा है: बाबूलाल
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version