रांची। ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी से मनरेगाकर्मियों का शिष्टमंडल प्रोजेक्ट भवन में मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष विक्रांत ज्योति ने की। मंत्री ने मनरेगाकर्मियों की मांग पत्र पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि मांगों को लेकर 24 जुलाई को मुख्यमंत्री से बैठक कर समीक्षा करूंगा।
जल्द ही बेहतर करने का प्रयास करूंगा। महेश सोरेन ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे बोलने के बाद भी कुछ कर्मी मनरेगा के कार्य को आंदोलन के माध्यम से प्रभावित कर रहे हंै, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बता दें मनरेगा कर्मचारी संघ का एक गुट जॉन बागे के नेतृत्व में हड़ताल पर है। वार्ता में प्रदेश सचिव डॉ राजेश कुमार दास, मोहम्मद शाहिद अंसारी, गणेश महरा, संतोष मिर्धा, सोमनाथ चौधरी, प्रताप मोहंती, राजेश राउत, अभिषेक रंजन, संजीव बेरा, प्रेम रंजन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।