रांची। रांची के पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र स्थित विश्व ज्योति धाम में गुरुवार को रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए संदेश दिया। परमात्मा को याद करने की विधि भी बतायी।

उन्होंने रक्षाबंधन के बारे में बताया कि यह रक्षा सूत्र मन, वचन, कर्म की पवित्रता और प्रतिज्ञा का सूचक है। सभी बहन अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उसके उज्ज्वल भविष्य और मंगल की कामना करती हैं। मौके पर रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जय श्रीवास्तव, ब्रिस्मनी देवी, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सेन, सावित्री देवी, अनीता देवी, विकास कुमार, मोनू कुमार सहित कई उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version