रांची। चर्चित रुपेश पांडेय मॉब लिंचिंग केस के आरोपी मोहम्मद असलम उर्फ पप्पू मियां की डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया। विशेष लोक अभियोजक खुशबू जयसवाल ने बहस की।

बता दें कि हजारीबाग जिले के बरही में 6 फरवरी 2022 को सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने पहुंचे रूपेश पांडेय नामक युवक की भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले में बरही थाना में मामला दर्ज हुआ। दोनों को सीबीआइ ने टेकओवर कर जांच की। बरही थाना कांड संख्या 59-2022 में 27 नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि कांड 63-2022 में 87 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version