रांची। संतोष कुमार गंगवार को राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलायी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्यपाल की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत अन्य मौजूद थे। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह राज्य बहुत अच्छा क्षेत्र है। आशा है कि यह प्रगति के क्षेत्र में नये मापदंड स्थापित करेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version