Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बजट से शेयर बाजार को झटका, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी का रुख
    बिजनेस

    बजट से शेयर बाजार को झटका, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आज बजट पेश होने के बाद लगे झटके से घरेलू शेयर बाजार अब उबरता हुआ नजर आने लगा है। वित्त मंत्री के बजट भाषण के बीच में शेयर बाजार 1.5 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गया था। लेकिन बजट भाषण खत्म होने के बाद शेयर बाजार तेजी से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। दोपहर 1 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाते हुए सपाट पर स्तर पर कारोबार करना शुरू कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में जब अपना बजट भाषण शुरू किया, उसके बाद भी काफी देर तक शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट स्तर पर ही कारोबार करता रहा। लेकिन दोपहर 12:15 बजे के करीब वित्त मंत्री ने जैसे ही इंडस्ट्रियल और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े प्रावधानों पर बोलना शुरू किया, वैसे ही बाजार में बिकवाली का जोरदार दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में 1.5 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ गई।

    इस दौरान बिकवाली का दबाव किस हद तक था, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1,542.09 अंक टूट कर 1,277.76 अंक की कमजोरी के साथ 79,224.32 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी ऊपरी स्तर से 508.35 अंक लुढ़क कर 435.05 अंक की कमजोरी के साथ 24,074.20 अंक तक गिर गया।

    हालांकि अगले 15 मिनट के कारोबार में ही खरीदार दोबारा बाजार पर हावी हो गए और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों ने निचले स्तर से रिकवरी शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 1 बजे सेंसेक्स निचले स्तर से 768.16 अंक की रिकवरी करके 509.60 अंक की कमजोरी के साथ 79,992.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी निचले स्तर से 283.60 अंक का सुधार करते हुए 151.45 अंक की गिरावट के साथ 24,357.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री इरफान से मिले अनुबंधकर्मी, कर्मियों की मांगों पर विचार का मिला आश्वासन
    Next Article बजट में नई कर व्‍यवस्‍था को आकर्षक बनाने का ऐलान, टैक्‍सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का होगा फायदा
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      July 29, 2025

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      July 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      • पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version