Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान: सिंध प्रांत में सड़क हादसे में सात की मौत
    दुनिया

    पाकिस्तान: सिंध प्रांत में सड़क हादसे में सात की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक तेज रफ्तार वाहन के एक ट्रेलर ट्रक से टकराकर पलट जाने से चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी कराची में उस समय हुई जब ट्रेलर ट्रक ने यू-टर्न लिया और पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकराकर पलट गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी हॉक्सबे समुद्र तट पर घूमने गए थे। उन्होंने बताया, जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह ट्रेलर से टकराने के बाद पलट गयी। वहीं, इस दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मौरीपुर के थाना प्रभारी चौधरी तुफैल ने बताया कि इस घटना में अन्य छह लोग भी घायल हुए हैं और उनमें दो बच्चे शामिल हैं। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। मृतकों के शवों को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए सिविल अस्पताल कराची (सीएचके) में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। एक बयान में उन्होंने सीएचके, जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर और एसएमबी इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉमा के प्रशासन को घायल यात्रियों को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने सिंध के महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन को इस घटना के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी ने सात वर्ष में अप्रत्यक्ष कर पारिस्थितिकी तंत्र को बनाया लचीला
    Next Article इतिहास के पन्नों में 02 जुलाईः लंदन में हिटलर के बमों की बौछार, भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा

      December 25, 2025

      वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version