Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी चौतरफा दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी चौतरफा दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स 57 अंक गिर कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,555.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.06 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 17,997.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 126.86 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,231.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान दबाव के बीच कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी घंटे में हुई खरीदारी के सपोर्ट से यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,167.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत टूट कर 7,598.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 150.63 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,557.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। ताइवान में छुट्टी होने की वजह से आज ताइवान वेटेड इंडेक्स में कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में से इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,918.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,384.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत लुढ़क कर 3,457.45 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 404.16 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,190.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 108.24 अंक यानी 0.62 प्रतिशत फिसल कर 17,361.12 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,763.56 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,299.87 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत फिसल कर 7,293.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचातुर्मास में ब्रज की यात्रा स्वर्ग के समान : गोविंद गोपाल दास
    Next Article शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान

      May 31, 2025

      दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 30, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version