Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तनिष्क शाेरूम लूटेराे के मिले जूते चप्पल, बंगाल के मालदा से कनेक्शन
    राज्य

    तनिष्क शाेरूम लूटेराे के मिले जूते चप्पल, बंगाल के मालदा से कनेक्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्णिया। तनिष्क के शाे रूम में हुई बड़ी लूट की घटना का खुलासा करते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा है कि हम लोग जल्द ही लुटेरों के पास पहुंच जाएंगे। जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स अलग-अलग टीमों में काम कर रही है। अब तक मिले सूत्रों के अनुसार लुटेरे पुलिस को चकमा देने के लिए ऐसे रास्ते का प्रयाेग भागने के लिए किया, जिसमें सीसीटीवी की कमी हो।

    उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने पूर्णिया के बेलौरी में एक सुनसान स्थान सपनी के पास एक चप्पल एक जूता और डब्बा तथा जले हुए कपड़े बरामद किया है। उनके अनुसार लूटेरों ने यहां पर अपने पुराने कपड़े को जला दिया है। यह लोग लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से पंचमुखी मंदिर फिर रामबाग होते हुए कप्तान पुल उसके बाद बेलौरी होते हुए भागे हैं। सूचना अनुसार इन लोगों ने पहले कई दिनों से रेकी की है उसके बाद इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। इन लोगों ने भागने का सेफ रास्ता सोनौली होते हुए मनिहारी के हसनगंज फिर बंगाल के मालदा को चुना।

    पुलिस के अनुसार विशेष जानकारी जुटाना के बाद दो लोगों को डिटेन किया गया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इन लोगों पर लाइनर की भूमिका निभाने की शंका है।

    26 जुलाई को हुए इस बड़ी लूट की घटना के बाद 27 जुलाई रात्रि तक हुए लूट के सामानों के मिलान के बाद तनिष्क शोरूम की ओर से बताया गया है कि लगभग 3 करोड़ 70 लाख का सामान लुटा गया है जिसमें डायमंड और सोने के जेवर हैं। लूट और बड़ी हो सकती थी परंतु एक महिला स्टाफ ने जान की बाजी लगाकर चुपचाप शोरूम के अलार्म बटन को दबा दिया और बाहर सायरन बजने लगा।इसके बाद अपराधी घबरा गए और जल्द ही समान को झोले में भर कर भागने लगे। इस दौरान उनका एक पिस्टल सड़क पर गिरा जिसे एक टोटो चालक लेकर भागा और एक मैगजीन जिसमें गोली भरे हुए थे शो रुम के अंदर गिर गया। एक अपराधी का हाथ लहूलुहान हो गया था क्योंकि उसने पिस्टल के बट से जेवर के काउंटर के शीशे को तोड़ा था जिसमें उसके हाथ कट गए थे और फर्श और चप्पल पर खून गिर गया था । वही चप्पल तथा जूते पुलिस को एक सुनसान जगह पर मिली है। सूचना अनुसार भागते-भागते अपराधियों ने एक महिला स्टाफ का मोबाइल भी छीन लिया।

    एसटीएफ के एडीजी भी सर्किट हाउस में रुके हुए हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीआईजी विकास कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पहली नजर रखते हुए दिशा निर्देश दे रहे हैं। एफएसीएल की टीम लगातार तकनीक विशेषज्ञ के साथ इस पर काम कर रहे हैं। पुलिस एसटीएफ एवं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एसटीएफ की टीम बनाई गई है जो लगातार इस पर काम कर रहे हैं ।किशनगंज कटिहार और अररिया पुलिस को भी पूर्ण रूप से हाई अलर्ट रहते हुए जांच का जिम्मा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article350 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article अररिया सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘मतदाता सूची में संशोधन’ पर आपत्ति, आज दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

      July 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, एक की मौत, कई लापता, छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version