लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 06 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित नवनियुक्त केन्द्रीय मंंत्रियों के स्वागत समारोह को स्थगित कर दिया है। स्वागत समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होना था और इसकी जिम्मेदारी लखनऊ महानगर को सौंपी गयी थी। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी तैयारियों में जुटे थे। हाथरस में हुई घटना के बाद स्वागत समारोह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री बनाये गये हैं। लखनऊ में होने वाले स्वागत समारोह में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री पंकज चौधरी, बी.एल.वर्मा, एस.पी.सिंह बघेल और कमलेश पासवान को शामिल होना था। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद केन्द्रीय मंत्रियों का लखनऊ दौरा रद्द हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version