Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमरनाथ यात्रा के लिए 7500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
    देश

    अमरनाथ यात्रा के लिए 7500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ नू। अधिकारियों ने बताया कि 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 3 जुलाई को घाटी से दो मार्गों अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 94,000 से अधिक तीर्थयात्री श्री अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग (हिमलिंग) की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि 5,516 पुरुषों और 1,765 महिलाओं समेत 7,541 तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज तड़के 2.55 से 4.05 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 309 वाहनों में सवार होकर कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

    उन्होंने बताया कि पहला काफिला 148 वाहनों में 3,321 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। इसके बाद 161 वाहनों में 4,220 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहा है।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 2 जुलाई को जम्मू में यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 47,902 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। पंजीकरण के लिए काउंटरों पर भारी भीड़ है। अधिकारियों ने काउंटरों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी है और साथ ही भीड़ को कम करने के लिए दैनिक कोटा 4,100 कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआरसी नोटिस पर ममता का आरोप-बंगाल के लोगों की पहचान मिटाने की साजिश
    Next Article चिराग पासवान की घोषणा ने बढ़ाया बिहार चुनाव का रोमांच
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया सेबी को कमजोर करने का आरोप

      July 8, 2025

      देशभर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने निकली ‘कोलैब इंजन’ यात्रा, अजय टम्टा ने दिखाई हरी झंडी

      July 8, 2025

      कच्छ में पहली बार मशरू बुनाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, 3 शिल्पकारों को मिली सफलता

      July 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया सेबी को कमजोर करने का आरोप
      • देशभर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने निकली ‘कोलैब इंजन’ यात्रा, अजय टम्टा ने दिखाई हरी झंडी
      • कच्छ में पहली बार मशरू बुनाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, 3 शिल्पकारों को मिली सफलता
      • पूर्वोत्तर में वाटर कनेक्टिविटी पर जोर, सोनोवाल ने की 5,000 करोड़ के निवेश की घोषणा
      • पश्चिम बंगालः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version