पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दी गयी है, जाे उनके एक समर्थक के फाेन पर आया है। समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिले व्हाट्सएप संदेश में लिखा है, “हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं। ”

इस धमकी भरे संदेश के बाद कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कार्यकर्ता की शाक्यत पर मामला का संज्ञान लेते हुए उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पटना सीटी की सेट्रल एसपी दीक्षा ने कहा कि सूचना मिली है। लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि व्हाट्सएप संदेश किस मोबाइल नम्बर से आया है, उसका लोकेशन कहां है, किसके नाम से नम्बर रजिस्टर्ड है, सहित अन्य तमाम बातों की पड़ताल की जा रही है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धमकी भरे संदेश पर कहा कि जिसको जो करना है कर ले, बिहार की जनता जानती है कि हमलोग बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं और आगे भी लगे रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version