Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा
    झारखंड

    जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो से अपील की है कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता का मामला लोकसभा में उठाएं।

    समिति ने बागबेड़ा को नगर परिषद बनाने या जुगसलाई नगर पालिका में शामिल करने की मांग को भी दिशा की बैठक में रखने का आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में 2005 से लेकर अब तक 776 बार आंदोलन, धरना, घेराव, भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव जैसे प्रदर्शन किए गए। 30 अगस्त 2012 को जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा कर विधानसभा का घेराव किया गया था, जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा स्थगित कर डीपीआर बनाने और हाउसिंग कॉलोनी में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी।

    वहीं 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयास से 237 करोड़ 21 लाख रुपए की बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना वर्ल्ड बैंक, केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से स्वीकृत हुई थी। योजना को 2018 तक पूरा करना था, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी है। समिति ने बताया कि 2022 में दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों को झारखंड सरकार के अधिकारियों ने रास्ते में लिखित आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित कराया था।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने 2022 में लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था और प्रधानमंत्री व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से योजना पूर्ण कराने का आश्वासन मिला था। जल जीवन मिशन के तहत 26 जुलाई 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय हुआ, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण योजना ठप है। समिति ने सांसद से मांग की है कि वे लोकसभा में फिर से यह मामला उठाकर दोषियों पर कार्रवाई कराएं और बागबेड़ा की जनता को जल्द पानी उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास की पोल खोलती जलजमाव ,पलामू सांसद का घर तक डूबा
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025

      बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत

      July 16, 2025

      विकास की पोल खोलती जलजमाव ,पलामू सांसद का घर तक डूबा

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version