Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज गिरावट बनी हुई है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़े में सुधार होने के बावजूद पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स 450 अंक तक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,243.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,677.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 43,968.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.67 प्रतिशत टूट कर 8,938.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,766.21 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 100.35 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,060.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,204.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.62 प्रतिशत टूट कर 3,195.46 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,500.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,745.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत उछल कर 4,129.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 215.11 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,051.05 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 113.93 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,704.05 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,172.88 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,164.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट जारी, लगातार तीसरे दिन फिसला सोना

      October 22, 2025

      शेयर बाजार में बलि प्रतिपदा की छुट्टी, पूरी तरह से बंद रहेगी ट्रेडिंग

      October 22, 2025

      उपराष्‍ट्रपति से मिले पीयूष गोयल, अपने मंत्रालय के कामकाज की दी जानकारी

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      • नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version