Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
    दुनिया

    बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश से सोमवार को यात्रियों को लेकर सऊदी अरब जा रहे बांग्लादेश के विमान को तकनीकी खराबी की वजह से ढाका वापस लौटना पड़ा। यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ के साथ इस हफ्ते दूसरी बार ऐसा हुआ है। ‘बिमान’ एशिया और यूरोप के लगभग 16 देशों में उड़ानों का संचालित करती है।

    ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के बोइंग बोइंग 777-ईआर ने सोमवार को दम्मम (सऊदी अरब) के लिए शाम होने से कुछ पहले 3ः33 बजे उड़ान भरी। यह उड़ान एक घंटे हवा में रहने के बाद शाम 4ः33 बजे ढाका लौट आई। बाद में यात्रियों को एक अन्य विमान से दम्मम भेजा गया।

    बिमान कंपनी के सूत्रों के अनुसार, हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटी उड़ान की क्षमता लगभग 450 यात्रियों की है। यह लगभग भरी हुई थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को एक तकनीकी खराबी का पता चला। उसने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वापस लौटने का फैसला किया।

    बिमान कंपनी के जनसंपर्क विभाग के कार्यवाहक प्रबंधक अल मसूद खान ने बताया कि पायलट को केबिन प्रेशर से संबंधित एक चेतावनी संकेत मिला था। एहतियात के तौर पर बिना कोई जोखिम उठाए विमान को वापस ढाका लाया गया। यात्रियों को बाद में एक अन्य विमान से दम्मम भेजा गया। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने निरीक्षण के बाद उसे परिचालन की मंजूरी दी है। अब इसे बाद में एक और उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    इससे पहले 24 जुलाई की सुबह सवा सात बजे दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहे इसी कंपनी के एक विमान में चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ढाका के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से उसे चटगांव वापस लौटना पड़ा था। सनद रहे कि 11 जुलाई को बम की धमकी मिलने की वजह से काठमांडू जाने वाले इस कंपनी के विमान को निर्धारित समय से लगभग साढ़े चार घंटे बाद रात नौ बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत
    Next Article युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत

      July 29, 2025

      बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, वाहनों को बम से बनाया निशाना

      July 29, 2025

      रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री बाकानोव अमेरिका पहुंचे

      July 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version