Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन
    मनोरंजन

    फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने अद्भुत शारीरिक बदलाव को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बिना जिम जाए करीब 26 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है। बोनी कपूर का यह फिटनेस परिवर्तन न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन से किसी भी उम्र में बदलाव संभव है।

    बोनी कपूर के नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके नए लुक को देखकर फैंस और सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बोनी कपूर का यह अवतार बिल्कुल नया और ऊर्जावान है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर ने अपना वजन पूरी तरह डाइट कंट्रोल के जरिए घटाया है। उन्होंने अपनी दिनचर्या में खास बदलाव करते हुए रात के खाने की जगह सिर्फ सूप लेना शुरू कर दिया है। वहीं सुबह का नाश्ता वह फलों के रस और ज्वार की रोटी जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्पों से करते हैं।

    एक मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं बोनी कपूर की कुछ नई तस्वीरें, जिनमें उनका बदला हुआ लुक साफ नजर आ रहा है, को फिल्म निर्माता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर इस बदलाव को सेलिब्रेट किया है।

    इस बीच निर्माता बोनी कपूर ने एक बार फिर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “वो मुझे ऊपर से देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। ये तस्वीर हमारी शादी से पहले की है।”

    गौरतलब है कि बोनी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने जज्बातों को शब्दों में पिरोते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ जलवा बरकरार, घरेलू कमाई 132 करोड़ रुपये से ज्यादा
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ जलवा बरकरार, घरेलू कमाई 132 करोड़ रुपये से ज्यादा

      July 23, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरीं ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकिता रॉय’

      July 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की शानदार कमाई, तीन दिन में वसूली लागत

      July 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version