Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,225.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 20,414.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44,422.22 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.54 प्रतिशत उछल कर 8,854.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,766.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 133.24 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,206.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,571 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 167.86 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूट कर 23,980.21 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,110.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, कोस्पी इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,128.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,507.69 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 4,058.53 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,919.63 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 22,374.50 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 39,703.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीब रथ एक्सप्रेस में उठा धुआं, घबराए यात्रियों ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार -चढ़ाव
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      July 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार -चढ़ाव

      July 9, 2025

      सर्राफा बाजार में साप्ताहिक आधार पर 1,410 रुपये तक महंगा हुआ सोना

      July 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
      • मैक्सिको और कोलंबिया के बीच अक्टूबर में होगा दोस्ताना मैच
      • एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
      • भारत-ब्राजील साझेदारी को नई ऊंचाई, व्यापार लक्ष्य 20 अरब डॉलर, हुए अच्छे समझौते
      • बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version