Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लॉटरी की दुकानों और कूड़े के बीच बदहाल स्थिति में नेताजी की प्रतिमा
    राज्य

    लॉटरी की दुकानों और कूड़े के बीच बदहाल स्थिति में नेताजी की प्रतिमा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जलपाईगुड़ी। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास गंदगी का अंबार। यह मंजर जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट ब्लॉक अंतर्गत गयेरकाटा बाजार की है जहां नेताजी की प्रतिमा के आसपास गंदगी और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताजी की प्रतिमा के चारों ओर शाम होते ही लॉटरी की दुकानें सज जाती हैं। प्रतिमा के पास ही कूड़ा-कचरा और गंदगी फेंकी जाती है। यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

    स्थानीय निवासी और वरिष्ठ नागरिक बादल पाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और नेताजी की जयंती पर वे स्वयं ही प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण करते हैं। न तो सरकार और न ही कोई संस्था इस दिन कोई कार्यक्रम आयोजित करती है। जबकि नेताजी की इस प्रतिमा के बिल्कुल पास ही सांकॉयाझोड़ा-1 ग्राम पंचायत कार्यालय और दो स्कूल स्थित हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षों पहले नेताजी की प्रतिमा यहां स्थापित की गई थी। वर्ष 1992 में उसे हटाकर एक नई प्रतिमा लगाई गई, जिसके बाद यह स्थान “नेताजी मोड़” के नाम से प्रसिद्ध हो गया। कुछ साल पहले इलाके को रोशन करने के लिए एक ऊंचा लाइट पोस्ट लगाया गया था, लेकिन अब वह भी बंद पड़ा है। नतीजतन, शाम के बाद पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है।

    ग्राम पंचायत की उदासीनता को लेकर लोगों में रोष है। कई बार पंचायत को सूचित किए जाने के बावजूद कुछ भी नहीं किया गया। जब इस संबंध में सांकॉयाझोड़ा-1 की प्रधान श्रावणी दे घोष से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे बैठक में हैं। पंचायत के उपप्रधान गोपाल चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं थी, लेकिन वे अगली पंचायत बैठक में इसे उठाएंगे और उचित प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई के लिए कदम उठाएंगे।

    गयेरकाटा नागरिक मंच के सचिव संजय देवनाथ ने बताया कि नेताजी की प्रतिमा के पास शाम होते ही लॉटरी की दुकानें लग जाती हैं और लोग कचरा फेंकते हैं। न स्वतंत्रता दिवस, न गणतंत्र दिवस और न ही नेताजी की जयंती पर कोई श्रद्धांजलि दी जाती है। यह बेहद दुखद स्थिति है।

    स्थानीय व्यापार संघ के सचिव सुरेन सालगी ने कहा, “एक स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को अंधेरे और गंदगी में छोड़ देना हम सभी के लिए शर्म की बात है। ग्राम पंचायत को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

    स्थानीय लोगों की मांग है कि नेताजी की प्रतिमा के आसपास सफाई, रोशनी और अच्छा माहौल सुनिश्चित किया जाए ताकि भावी पीढ़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा और प्रेरणा मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण-पूर्व बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    Next Article बीएसएफ के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी दंपति
    shivam kumar

      Related Posts

      गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित

      July 16, 2025

      बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित

      July 16, 2025

      आरजी कर कांड : दोषी संजय ने हाई कोर्ट में की अपील, सितंबर से होगी सुनवाई

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version