Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ओली सरकार से गठबंधन तोड़ने के लिए नेपाली कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ा
    दुनिया

    ओली सरकार से गठबंधन तोड़ने के लिए नेपाली कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए सत्तारूढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अधिकांश नेताओं ने ओली के साथ गठबंधन तोड़ कर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार गठन का सुझाव दिया है।

    काठमांडू में नेपाली कांग्रेस केंद्रीय समिति की बैठक में अधिकांश केंद्रीय सदस्यों ने सरकार के कामकाज की आलोचना की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेताओं ने प्रधानमंत्री ओली की कार्यशैली का विरोध करते हुए जल्द से जल्द गठबंधन तोड़ने की वकालत की है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शेखर कोइराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में जरूर है, लेकिन सत्ता पर पूरी तरह से ओली का कब्जा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों की सरकार के भीतर नहीं चलती है। कोइराला का कहना है कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सत्ता में होने की अनुभूति ही नहीं हो रही है। डा. कोइराला ने कहा कि जितने अधिक दिनों तक ओली के साथ पार्टी का गठबंधन होगा, उतना ही अधिक नुकसान पार्टी को होगा। डा. कोइराला के इस प्रस्ताव का अधिकांश केंद्रीय सदस्यों ने समर्थन किया है।

    बैठक में पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता विमलेन्द्र निधि ने कहा कि ओली की पार्टी गठबंधन के सामान्य शिष्टाचार को भी नहीं मान रही है, ऐसे में इस गठबंधन में रह कर पार्टी को सिर्फ नुकसान हो रहा है। इसी तरह पार्टी के सांसद एवं पूर्व विदेश मंत्री एनपी साउद ने ओली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं वाली पार्टी वामपंथी विचार में रंगती जा रही है, जिससे देश की जनता के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय समुदाय में भी पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना सिद्धांत है, अपनी विचारधारा है, लेकिन ओली की सरकार टिकाने के लिए हम लगातार अपने सिद्धांत और विचारधारा के साथ समझौता करते जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिन्दुओं को जो बांटेगा वो खुद कट जाएगा : रामभद्राचार्य
    Next Article जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक
    shivam kumar

      Related Posts

      अटॉर्नी जनरल ने हाई कोर्ट से कहा – बर्खास्तगी की प्रक्रिया ‘पूरी तरह अवैध’

      September 1, 2025

      मोदी से मुलाकात के बाद बोले जिनपिंग, ड्रैगन-हाथी का साथ आना बहुत जरूरी

      August 31, 2025

      मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता शुरू, एससीओ सम्मेलन से ठीक पहले दोनों नेताओं की मुलाकात

      August 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगेंद्र साव का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की बात, लेकिन हो रहा विनाश
      • कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले : प्रधानमंत्री
      • केदारनाथ यात्रा को 3 सितंबर तक अस्थायी रूप से रोका गया
      • पटना में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु
      • झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version