Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया हमला, 16 की मौत, 35 घायल
    दुनिया

    रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया हमला, 16 की मौत, 35 घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। मध्य यूक्रेन की एक जेल पर रात में हुए रूसी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। रूस के हमलों में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। यह दावा मंगलवार तड़के यूक्रेन के अधिकारियों ने किया। द मॉस्को टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार यूक्रेनी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख इवान फेडोरोव ने कहा कि रूस ने जापोरिज्जिया क्षेत्र में आठ हमले किए। इन हमलों में 16 लोग मारे गए और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। हमले में जेल पूरी तरह नष्ट हो गई। यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल दिमित्रो लुबिनेट्स ने इस हमले को युद्ध अपराध की संज्ञा दी है।

    यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर में 37 ड्रोन और दो मिसाइलें दागीं। वायु रक्षा प्रणालियों ने 32 ड्रोनों को मार गिराया। साथ ही पड़ोसी निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में अलग-अलग हमलों में कम से कम चार और लोग मारे गए। इसके अलावा काम्यान्स्के शहर पर हुए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया।

    रूस के सिनेल्नीकिव्स्की जिले में किए गए हमले में एक और व्यक्ति मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। वेलीकोमिखायलिव्स्का शहर में एक घर पर हुए हमले में 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 68 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिणी रूस के कार्यवाहक गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि रोस्तोव क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, “ओस्ट्रोव्स्की स्ट्रीट पर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्भाग्य से उसमें सवार चालक की मौत हो गई।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल ने गाजा पट्टी पर की बमबारी, 15 की मौत
    Next Article रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री बाकानोव अमेरिका पहुंचे
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका

      July 29, 2025

      पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को 2023 के आठ मामलों में नहीं दी जमानत

      July 29, 2025

      बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, वाहनों को बम से बनाया निशाना

      July 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version