Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरना और सनातन की आस्था का केंद्र है तपिंगसरा का सूमीदान सरना मठ
    Top Story

    सरना और सनातन की आस्था का केंद्र है तपिंगसरा का सूमीदान सरना मठ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। कहा जाता है कि झारखंड के कंकड़-कंकड़ में भोलेनाथ का वास है। यही कारण है कि यहां पहाड़ों, कंदराओं, गुफाओं, खेतों, नदियों और पेड़ों पर भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन हो जाते हैं। ऐसे ही लोगों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा पर मुरहू प्रखंड के तपिंगसरा गांव के टेवांगड़ा में स्थित सूमीदान सरना मठ। सूमीदार ने सिर्फ सरना आदिवासी समुदाय की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र हैं, बल्कि गैर आदिवासी भी यहां भारी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते है। हालांकि यहां का रास्ता कठिन और जोखिम भरा है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस मठ में सदियों से स्वंयभू शिवलिंग की पूजा-अर्चना होती आ रही है।

    मान्यता है कि यहां
    शिव और पार्वती अर्धनारीश्वर के रूप में विराजमान हैं। मठ में पूजा-अर्चना के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं, विशेष रूप से मंगलवार और श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। गांव के लोग बताते हैं कि वर्षों पहले अड़की के नरकागड़ा गांव के बुजुर्ग जन्मजात सुरदास चुरन नाग (अब दिवंगत), थे। उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता था। इसके बावजूद वे हर मंगलवार को अपने सपरिवार सदस्यों के साथ जंगलों और पहाड़ों को पार कर पैदल सूमीदान मठ पहुंचते थे और श्रद्धा के साथ पूजा करते थे। गांव के बड़े-बुजुर्ग बताते है कि यह तपिंगसरा गांव के पतरस नामक व्यक्ति को बाबा भोलनाथ ने स्वप्न में तीन बार दर्शन दिये और बताया कि वे तपिंगसरा गांव में हूं। यहा आकर खुदाई कराओ और पूजा-अर्चना करो। टेवागड़ा में खुदाई करो। दूसरे ही दिन पतरस ने गांव वालों के सहयोग से वहां खुदाई का काम शुरू किया। खुदाई के दौरान जब उनका सबल एक पत्थर में फंस गया। बाद में पतरस वहां वे पूजा सामग्री लेकर पुनः पहुंचे, तो उन्हें शिवलिंग के दर्शन हुए। यह घटना 1963-64 की बताई जाती है। इसके बाद वे उस स्थान पर लगातार पूजा-अर्चना करने लगे और धीरे-धीरे वह स्थान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात हो गया। दिवंगत बिरसिंग मुंडरी भी वहां हर दिन पूजा-अर्चना करते थे। गांव के लोग बताते हैं कि जब भी वे बिरसिंग मुंडारी मठ के पास जाते, तो उन्हें नींद आ जाती थी। नींद में उन्हें भगवान शिव के दर्शन होते और वे निर्देश देते थे। इन दिव्य अनुभवों के बाद बिरसिंग ने पहले सात दिन, फिर 21 दिन का उपवास कर कठोर साधना की थी। तमाम बाधाओं के बावजूद साधना पूरी कर उन्होंने लगातार 108 दिनों तक शिवलिंग का जलाभिेषेक किया था और वे आजीवन शिव-पार्वती की भक्ति में लीन रहे। देवागड़ा तपिंगसरा सहित आसपास के आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास का बहुत बड़ा केंद्र है। गांव वालों का विश्वास है कि महादेव की कृपा से उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा मिलती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मठ न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह क्षेत्रीय सांस्कृतिक चेतना और श्रद्धा का प्रतीक भी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
    Next Article बीआईटी मेसरा में सम्मेलन 25 से
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version