Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
    दुनिया

    बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। लगातार बारिश के कारण देश के सभी प्रमुख नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन ने देश भर के दस राष्ट्रीय राजमार्गों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। बीती रात से नेपाल के अधिकांश स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अवरुद्ध सड़कों में संखुवासभा में कोशी राजमार्ग, पंचथर में मेची राजमार्ग, रसुवा में पासंग ल्हामु राजमार्ग, मकवानपुर में कांति लोकपथ, म्याग्दी में दरबांग रोड, नवलपरासी में पूर्व-पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग, डोल्पा में भेरी कॉरिडोर, पश्चिमी रुकुम में जाजरकोट-डोल्पा कॉरिडोर और बझांग में जय पृथ्वी राजमार्ग शामिल हैं।

    इस बीच, अन्य कुछ राजमार्ग और प्रमुख सड़के भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई थीं जिन्हें आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है और पहले के व्यवधानों के कारण यातायात का एकतरफा संचालन किया जा रहा है। इनमें बनेपा-भक्तपुर रोड, बागलुंग में कालीगडकी कॉरिडोर, गुल्मी में सड़क का एक हिस्सा और रोल्पा में शाहिद राजमार्ग शामिल हैं।

    मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह ही काठमांडू में बागमती, रूद्रमति, सुंदरीजल और धोबीखोला नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अलर्ट जारी किया है। मंगलवार आधी रात के आसपास लगातार बारिश शुरू होने के कारण पानी खतरे के निशान को पार कर गया। डिवीजन के इंजीनियर आशीष भट्ट ने बताया कि काठमांडू में बहने वाली सभी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को तड़के तीन बजे ही मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के हाथ खुले
    Next Article गुजरात के आणंद में पुल टूटा, चार वाहन नदी में गिरे, तीन की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी रक्षा विभाग का नाम अब युद्ध विभाग होगा

      September 5, 2025

      अमेरिकी न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की

      September 5, 2025

      वेनेजुएला के दो सैन्य विमान अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरे, पेंटागन ने भड़काऊ कदम माना

      September 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महान दार्शनिक, लेखक और शिक्षाविद थे डॉ राधाकृष्णन : कमलेश
      • शिक्षक दिवस पर 128 शिक्षक सम्मानित, दो को मिला 25 हजार की राशि
      • शिक्षक दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया समाज का असली धरोहर
      • कांग्रेस का असली चरित्र, बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है:सम्राट चाैधरी
      • लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version