मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय के फ़ैसले का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत
लखनऊ। मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय का फ़ैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किकांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की काेशिश ध्वस्त हाे गई।

मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपिताें का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है। यह निर्णय कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करता है, जिसने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को कलंकित करने का अपराध किया है। याेगी ने कहा कि कांग्रेस अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की नापाक कोशिश ध्वस्त: माैर्यमालेगांव ब्लास्ट केस के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय का फ़ैसला अभिनंदनीय है। इसके साथ ही कांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की नापाक कोशिश ध्वस्त हो गई है। माैर्य ने लिखा कि तत्कालीन केंद्र में यूपीए सरकार और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने धतकर्म करते हुए इस ब्लास्ट के ज़रिए भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ते हुए मुख्य गुनाहगारों को पकड़ने के बजाय हिंदुओं को गिरफ़्तार कर उन पर जबरन गुनाह स्वीकर करने का दबाव डाला था। गांधी परिवार व कांग्रेस अपनी स्थापना से ही लगातार हिंदुओं का दुश्मन रहा है। उसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहा है जिसकी धुरी में ही राष्ट्रवाद है और कांग्रेस को यह चुभता रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version