Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम से मिली राहत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट
    बिजनेस

    पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम से मिली राहत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2026Updated:July 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी सैन्य तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दोनों देशों के बीच हमलों में कमी आने से निवेशकों की चिंताएं घटी हैं, जिसका सीधा असर ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमतों पर देखने को मिला। मंगलवार के कारोबार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सात प्रतिशत से अधिक तक टूट गए।

    पिछले करीब दो सप्ताह तक दोनों देशों के बीच लगातार सैन्य कार्रवाई जारी रहने के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं। हालांकि, हालात सामान्य होने और हमलों पर विराम लगने के बाद बाजार में आपूर्ति संबंधी आशंकाएं कम हुईं, जिससे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई।

    कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 7.16 प्रतिशत तक फिसलकर 91.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। शुरुआती कारोबार में यह 91.94 डॉलर प्रति बैरल पर खुला था, जो पिछले बंद भाव से 6.55 प्रतिशत कम था। बाद में इसमें हल्की रिकवरी भी देखने को मिली। भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे ब्रेंट क्रूड 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले स्तर से 5.80 प्रतिशत नीचे था।

    इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत भी शुरुआती कारोबार में 6.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.71 डॉलर प्रति बैरल पर खुली। कुछ ही देर बाद इसमें और कमजोरी आई और यह 7.07 प्रतिशत टूटकर 84.07 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाद में इसमें भी मामूली सुधार दर्ज किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 85.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 5.84 प्रतिशत कम था।

    विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है। यदि क्षेत्र में शांति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
    Next Article वैश्विक बाजारों से भारतीय शेयर बाजार को मिला सहारा, एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी

      July 27, 2026

      शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 580 अंक से अधिक चढ़ा

      July 27, 2026

      वैश्विक बाजारों से भारतीय शेयर बाजार को मिला सहारा, एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
      • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
      • सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी
      • कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
      • कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version