Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»आईएस के सबसे अहम ठिकाने रक़्क़ा पर अमेरिका की अगुवाई वाली सेना का हमला, 30 नागरिक मारे गए
    दुनिया

    आईएस के सबसे अहम ठिकाने रक़्क़ा पर अमेरिका की अगुवाई वाली सेना का हमला, 30 नागरिक मारे गए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीरिया के रक़्क़ा शहर को आईएस ने अपनी राजधानी घाेषित कर रखा है

    अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेनाओं ने अब आईएस (इस्लामिक स्टेट) के सबसे बड़े गढ़ कहे जाने वाले सीरिया के रक़्क़ा शहर पर हमले तेज कर दिए है. बिजनेस स्टैंडर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया है कि ऐसे ही एक हमले में 30 आम नागरिकों की मौत हो गई है.

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से ख़बर में बताया गया है कि मरने वालों में 14 बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं. सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट (एसओएचआर) के मुताबिक यह हमला इसी सोमवार को हुआ था. मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. हालांकि एसओएचआर ने घायलों की संख्या नहीं बताई.

    समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक अमेरिका की अगुवाई वाली फौज़ों ने हमले के दौरान सफेद फॉस्फोरस का भी इस्तेमाल किया है. अमेरिका इस इलाके में कुर्दों अगुवाई वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) का समर्थन कर रहा है. ये सेनाएं रक़्क़ा से आईएस आतंकियों को खदेड़ने में लगी हैं. बताया जाता है कि अमेरिकी मदद से एसडीएफ अब तक दो महीने की लड़ाई में रक़्क़ा के 55 फीसदी हिस्से पर कब्ज़ा कर चुका है.

    वहीं स्पूतनिक इंटनेशनल के मुताबिक रक़्क़ा में गठबंधन सेनाओं के ताज़ा हमले में आईएस के 30 से ज़्यादा अहम ठिकाने नष्ट हो गए हैं. ये सेनाएं इराक में भी आईएस के प्रभाव वाले इलाकों पर हमले कर रही हैं. इराक में इन सेनाओं को इराकी सरकार की सक्रिय मदद मिल रही है. जबकि सीरिया में राष्ट्रपति बशर-अल-असद की सरकार ने अमेरिकी सैन्य गठबंधन को ‘ग़ैरकानूनी’ बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से इसे भंग करने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-चीन युद्ध का काउंटडाउन शुरू!
    Next Article अगवा ब्रिटिश मॉडल को मध्य पूर्व देशों में बेचना चाहता था गिरोह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि

    July 27, 2026

    100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

    July 9, 2026

    भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

    July 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
    • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
    • सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी
    • कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
    • कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version