बीजिंग: सिक्किम में डोकलाम पर भारत और चीन के बीच बने सीमा विवाद पर चीनी अखबार ने युद्ध का काउंट-डाउन शुरू कर दिया है। चाइना डेली अखबार ने अपने सम्पादकीय में भारत को चेताते हुए लिखा है कि चाइना और भारत के बीच युद्ध का काउंट डाउन शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर लगातार विवाद गहराता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच जून से ही जुबानी जंग जारी है। इसी बीच चीन के एक चाइना डेली अखबार ने भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंट-डाउन भी शुरू कर दिया है। चीनी अखबार ने अपने सम्पादकीय में लिखा है भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इससे पहले चीनी मीडिया ने भारत को धमकाते हुए कहा था भारत 1962 वाली गलती को दोहरा रहा है।
चीनी मीडिया ने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर भारत से कहा था कि नरेन्द्र मोदी नेहरु वाली गलती कर रहे हैं। उन्हें अतीत से सबक लेना चाहिए। वहीं इससे पूर्व भी एक चीनी विशेषज्ञ ने कहा था कि अगके दो हफ्तों में चीन भारतीय सेना को डोकलाम से खदेड़ देगी। वहीँ चीनी मीडिया में छाई युद्ध के काउंट-डाउन की खबरों पर अभी तक भारत की ओर से कोई प्रतिक्रया नहीं आई है।
बतादें कि सिक्किम सीमा पर डोकलाम में चीनी सेना द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। जसपर भारतीय सेना ने एतराज जताते हुए सड़क निर्माण रोक दिया है। तभी से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीँ भारत पूरे मामले को बातचीत के जरिये सुलझाने की बात कर रहा है लेकिन चीन की ओर से लगातार धमकियों का सिलसिला जारी है।