Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»एसटी-एससी के जाति प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहेगी
    रांची

    एसटी-एससी के जाति प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहेगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अब बार-बार जाति प्रमाण पत्र बनवाने के चक्कर से राहत मिल गयी है। एक बार उनका बना हुआ जाति प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा। इसके पहले रघुवर सरकार ने इसकी वैधता बढ़ाकर तीन साल की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदन में घोषणा की कि एसटी-एससी के जाति प्रमाण पत्र की वैधता अब आजीवन होगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रखंड से बिचौलियागिरी और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हर गरीब को सुविधा देने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। अब लोगों को जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ोगा। उन्हें प्रखंड कार्यालय में लाइन भी नहीं लगानी पड़ेगी। पंचायत सेवक घर-घर जायेंगे, फार्म भरवायेंगे और प्रज्ञा केंद्र से प्रमाण पत्र बनवा कर संबंधित के घर पहुंचायेंगे।
    दरअसल, सदन में आलमगीर आलम ने यह सवाल उठाया था कि प्रमाण पत्र बनाने को लेकर काफी परेशानी हो रही है। इस पर स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र बार-बार क्यों बनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि अब सरकार ने नियुक्तियों के द्वार खोले हैं। इसलिए प्रमाण पत्र को लेकर भीड़ है। जहां तक जाति प्रमाण पत्र का सवाल है, तो एसटी का प्रमाण पूरे जीवन के लिए एक ही बार बनता है। अब इसमें एससी को भी जोड़ दिया जायेगा। ओबीसी का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण अभी प्रमाण पत्र एक निश्चित अवधि के लिए बनाया जा रहा है। आय प्रमाण पत्र को भी सरकार ने एक साल तक वैधता अवधि बढ़ा दी है। वहीं, आवासीय प्रमाण पत्र की वैधता तीन साल बढ़ा दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरना आदिवासियों को मिला न्याय, बिल पास
    Next Article महंगाई के खिलाफ विधायकों ने बांटा प्याज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

    June 15, 2025

    पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

    June 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version