Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काबुल : मस्जिद में आईएस के हमले में 12 की मौत
    दुनिया

    काबुल : मस्जिद में आईएस के हमले में 12 की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल:  अफगानिस्तान की राजधानी में शुक्रवार को शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट व सशस्त्र हमले में दो हमलावरों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई व 23 अन्य घायल हो गए।

    आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद में जमा थे। इसी दौरान खैरा खाना स्थित इमाम जमान मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इसके बाद कई हमलावरों ने मस्जिद पर हमला किया।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम पांच महिलाओं सहित दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हैं और 23 अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि दो हमलावरों को पुलिस बल ने मार गिराया और हालात नियंत्रण में हैं।

    आईएस समूह की समाचार शाखा अमाक ने कहा कि आईएस आतंकवादियों ने मस्जिद पर ‘कमांडो’ हमला किया है।

    अफगानिस्तान में शुक्रवार को हुआ हमला बड़े हमलों में से एक है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को अफगानिस्तान के लिए नई रणनीति अपनाने की घोषणा के बाद हुआ है। इसमें ज्यादा अमेरिकी सैनिक भेजने की योजना है। अफगान सरकार ने इसका स्वागत किया है जबकि तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान अमेरिकी सैनिकों की कब्रिस्तान में बदल जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने मिस्र के राष्ट्रपति से बात की, संबंधों में मजबूती की इच्छा जताई
    Next Article सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी बड़ी जानकारी, अखिलेश कल..!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

    May 18, 2025

    चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

    May 18, 2025

    अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version