Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गोड्डा»गोड्डा में सीएम ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा
    गोड्डा

    गोड्डा में सीएम ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा: मुख्यमंत्री संथाल परगना के दो दिनी दौरे पर गोड्डा में हैं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और उनमें ऊर्जा का संचार किया। कहा कि 2019 के चुनाव की कार्ययोजना अभी से तय करनी है। अगर हमें चुनाव जीतना है, तो सशक्त बूथ कमेटी का गठन करना जरूरी है, तभी संथाल परगना की सभी सीटों पर जीत हासिल होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में वह क्षमता है, जो हर प्रकार की चुनौती का सामना कर सकते हैं। अविभाजित बिहार में भी छोटानागपुर से भाजपा के अधिक संख्या में विधायक और सांसद चुने गये थे। इस मौके पर सीएम ने संथाल परगना को बिचौलिया मुक्त करने और झारखंड की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने गोड्डा कॉलेज में आयोजित संथाल परगना प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के सामने मिशन 2019 का लक्ष्य रखा।

    5 सितंबर तक कर लें बूथ कमेटियों का गठन
    सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता लाभुकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। कार्यकर्ता संथाल परगना को बिचौलियों से मुक्त करें। कार्यकर्ता पूरी जिम्मेवारी के साथ काम करें और मंडल स्तर की कमेटी को मजबूत बनायें। बूथ कमेटी को 5 सितंबर तक बना लें। सीएम ने कहा कि आज देश के सभी चार संवैधानिक पद पर भाजपा के कार्यकर्ता पदस्थापित हैं और भविष्य में देश का हर कोना भाजपामय होगा।

    उपलब्धियों का बुकलेट जारी होगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर को राज्य सरकार का 1000 दिन पूरा हो रहा है। इस अवसर पर 11- 22 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों से संबंधित एक बुकलेट भी जारी किया जायेगा। जिला और प्रखंड स्तर पर सरकार के 3 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। सर्व धर्म सम भाव से हमें कार्य करना है। किसी की संस्कृति को नष्ट करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। गांव, पंचायत, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर टीम वर्क के साथ काम करना जरूरी है तभी नये भारत का उदय होगा।

    शहरी क्षेत्रों में होगा स्वशासन परिषद का गठन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवालय की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में स्वशासन परिषद का गठन होगा। कार्यकर्ताओंं के माध्यम से विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी है। जनजाति, अनुसूचित जनजाति एवं सदान बहुल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जुनून और जज्बा से कार्य करना है। कार्यकर्ता लक्ष्य केंद्रित करके योजना के अनुसार कार्य करें। चुनाव के समय का इंतजार न करें और पूर्व से ही लक्ष्य तय कर चुनाव की तैयारी में जुट जायें। केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के विकास के लिए इतने कार्य किये हैं कि कोई भी कार्यकर्ता सीना तान कर वोट मांग सकता है। कार्यकर्ता राज्य के गरीब, वंचित, शोषित, दलित, अनुसूचित जाति, जनजाति के बैंक एकांउट को खुलवाने का कार्य करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUSA को युद्ध की धमकी, North Korea ने जारी की खतरनाक मिसाइल की तस्‍वीर
    Next Article ओबीसी आरक्षण : क्रीमी लेयर की आय सीमा अब आठ लाख सालाना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से की मारपीट, एसपी ने किया निलंबित

    April 21, 2025

    अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती

    April 7, 2025

    अडानी के खिलाफ आंदोलनकारियों से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की अपील, कहा- संयम रखें, सरकार आपके साथ

    April 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version