Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»डूबने से मारवाड़ी कॉलेज और सुरेंद्रनाथ के छात्र की मौत
    रांची

    डूबने से मारवाड़ी कॉलेज और सुरेंद्रनाथ के छात्र की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनगड़ा: जोन्हा फॉल में डूबने से रांची के दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि दो युवती को ग्रामीणों ने बचा लिया। मरनेवालों में समीर विश्वकर्मा 18 वर्ष, पिता कृष्ण कुमार, निवासी फतुल्ला मसजिद लोअर बाजार रांची एवं दिव्यायन भट्टाचार्य 18 वर्ष, पिता धनंजय भट्टाचार्य, बैंक कॉलोनी कोकर रांची निवासी शामिल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने दो युवती को डूबने से बचा लिया। इनमें अंजली कुमारी, पिता विजय कुकरेती लोअर वर्द्धमान कंपाउंड लालपुर एवं सुदीक्षा चौधरी, पिता सुदीप चौधरी, कालीबाबू स्ट्रीट कचहरी शामिल है। दोनों छात्र इकलौते पुत्र थे। अनगड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब की है। उक्त चारों युवक-युवतियां एक यामहा बाइक जेएच 01सीएम 2575 एवं स्कूटी जेएच 01सीएफ 4074 पर सवार होकर जोन्हा फॉल घूमने गये थे। वे पर्यटन विभाग का टिकट कटाकर पैदल ही फॉल घूमने नीचे उतरे थे।
    सेल्फी लेने के चक्कर में गयी जान
    बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों युवक की जान गयी। दोनों युगल फॉल के बगल में स्थित एक ऊंची चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। लगातार बारिश के कारण चट्टान पर काफी फिसलन थी। इसी बीच अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बहाव से बचने के लिए सभी एक दूसरे का हाथ पकड़ बगल में ही एक सुरक्षित चट्टान की ओर जाने लगे। इसी बीच आगे चल रहा समीर का पैर फिसला और वह पानी में जा गिरा। उसे गिरता देख अंजली ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। उन दोनों को पानी में डूबता देख दिव्यायन ने भी छलांग लगा दी। हालांकि पानी की गहराई कम थी, लेकिन प्रवाह तेज था। इसी बीच जोन्हा के साहसी युवक सूरज साहू, विवेक साहू, गौतम साहू, सीताराम साहू, नदीम अहमद एवं पंकज गुप्ता भी बगल में खड़े होकर फॉल का नजारा ले रहे थे। डूब रहे इन युवकों को देख सबसे पहले सुदीक्षा को इन लोगों ने छलांग लगाने से रोका। इसके बाद अंजली को बचाया गया। इस आपाधापी में दोनों युवक पानी में गुम हो गये। बाद में सूरज साहू ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को तलाशना शुरू कर दिया। इसी बीच अनगड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। दो घंटा बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया जा सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालू उठाव पर एनजीटी ने राहत दी : सरयू राय
    Next Article झारखंड में भी दो महिलाओं की कटी चोटी, दहशत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

    May 25, 2026

    रांची में होमगार्ड जवान से स्कूटी की लूट, ड्यूटी से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 25, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version