Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पति ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से किया मना तो पत्नी ने उठा लिया ये कदम
    Top Story

    पति ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से किया मना तो पत्नी ने उठा लिया ये कदम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर: आगामी 7 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों की ओर से अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है, लेकिन यहां पर एक विवाहिता के लिए रक्षा बंधन की तैयारी जीवन की अंतिम तैयारी में तब्दील हो गई। पति द्वारा रक्षा बंधन पर मायके जाने से मना करने से क्षुब्ध विवाहिता ने आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    जनपद के कस्बा नागल निवासी राधिका की शादी दो साल पहले सहारनपुर शहर के थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत पटेल नगर निवासी गौरव से हुई थी। बताया जाता है कि करीब 11 माह पहले राधिका ने एक पुत्री को जन्म दिया था। अन्य महिलाओं और युवतियों की भांति राधिका भी रक्षा बंधन पर्व की तैयारी कर रही थी। उसने योजना बनाई थी कि वह अपने मायके जाकर अपने भाईयों की कलाई पर पर राखी बांधेगी।

    बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह राधिका और उसके पति गौरव में राखी पर मायके न जाने को लेकर कहासुनी हो गई। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे नेहा के कमरे में उसकी लाश पडेÞ होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची उस समय राधिका का शव उसके कमरे में पड़ा था। परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। राधिका का पति गौरव और ससुर रायवाला स्थित अपनी कपडेÞ की दुकान पर थे। राधिका की सास भी कहीं बाहर गई थी।

    मौके पर पुलिस को खून भी पड़ा मिला है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि संभवत: राधिका की किसी के साथ हाथापाई भी हुई। राधिका का शव जली अवस्था में था। पुलिस भी यह तय नहीं कर रही पा रही है कि राधिका की हत्या हुई है या उसने आत्मदाह किया है, क्योंकि शव आधे से ज्यादा जली अवस्था में था। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। राधिका का पति गौरव पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। राधिका के मायके पक्ष की ओर से यदि किसी प्रकार की तहरीर आती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी राजदूत 15 अगस्त को पहनना चाहती हैं साड़ी लेकिन…
    Next Article राज्यसभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version