Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्यसभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे
    Top Story

    राज्यसभा में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को छोड़ा पीछे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में कांग्रेस को सीटों के मामले में पीछे छोड़ते हुए उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी। उच्च सदन में अब बीजेपी के 58 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास 57 सांसद हैं।
    मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद राज्यसभा में निर्वाचित बीजेपी सांसद संपतिया उइके ने गुरुवार को शपथ ली। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी। उइके का चुनाव निर्विरोध हो गया। नरेंद्र मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है, जब राज्यसभा में भगवा पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद हैं।

    बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास हालांकि अब भी उच्च सदन में निर्णायक बहुमत नहीं है, लेकिन जेडीयू के साथ आने से उसकी ताकत जरूर बढ़ी है। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए बीजेपी को अभी 2018 तक इंतजार करना होगा, जब यूपी समेत कई राज्यों में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव होंगे।
    अगले मंगलवार को नौ सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें छह सीटें पश्चिम बंगाल की हैं और तीन सीटें गुजरात की हैं, लेकिन इससे बीजेपी की बढ़त पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
    बीजेपी गुजरात की दो सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए पहले ही तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस के अहमद पटेल को रोककर बीजेपी तीसरी सीट के लिए भी जोर लगा रही है।
    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के दो सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन पार्टी यहां सिर्फ एक सीट जीतने की स्थिति में दिख रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी ने अपने पांच नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।
    कांग्रेस पार्टी 2018 तक राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में रहती, लेकिन उसके दो सदस्यों की मृत्यु के बाद इस साल उसके सदस्यों की संख्या कम हो गयी। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे का निधन इसी साल मई में हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से किया मना तो पत्नी ने उठा लिया ये कदम
    Next Article बालूमाथ में मां-बेटी को गोलियों से भूना, सनसनी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

    May 19, 2025

    बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

    May 19, 2025

    झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version