Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पांच साल में महाराष्ट्र और गुजरात से आगे होगा झारखंड: रघुवर
    जमशेदपुर

    पांच साल में महाराष्ट्र और गुजरात से आगे होगा झारखंड: रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 20, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय कपड़ा सह सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी ने एक साथ 74 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो का उद्घाटन किया। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित मोमेंटम झारखंड के दूसरे चरण के ऐतिहासिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया कि वह झारखंड को समृद्ध प्रदेश बना कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आनेवाले पांच साल में महाराष्ट्र और गुजरात से भी आगे होगा झारखंड।
    वहीं, केंद्रीय मंत्री और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मृति इरानी ने व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महज चार महीने में रांची में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की यूनिट की शुरुआत बताती है कि राज्य की सरकार और यहां के लोग प्रदेश के विकास के प्रति कितने सजग हैं।
    निवेशकों और उद्योगपतियों के समूह को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि यहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उनके लिए रेड कारपेट बिछा है। सारी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि उन्हें झारखंड में बिजनेस करने में कभी कोई कठिनाई पेश नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी नीतियां बनायेगी, जो राज्य को विकास के पथ पर ले जायेंगी। इज आॅफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में सरकार ऐसे काम करेगी, ताकि व्यापारी झारखंड में आयें और जो उद्योगपति यहां पहले से हैं, वे अपने उद्योग का विस्तार यहीं करें।

    न्यू इंडिया के लिए यह अहम पड़ाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिस न्यू झारखंड का सपना देख रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया का एक अहम पड़ाव है। आप यहां व्यापार करने आये हैं। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि झारखंड का विकास, आपका विकास है। उन्होंने कहा कि यदि नीयत अच्छी हो, नीति अच्छी हो, त्वरित निर्णय हो और पारदर्शी शासन हो, तो राज्य का विकास होकर रहेगा। निवेशक इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहता।

    सीएम ने जमशेदजी टाटा को याद किया

    मुख्यमंत्री ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा को याद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब जमशेदजी ने टाटानगर की स्थापना की थी, उस समय भारत गुलाम था। लेकिन, जमशेदजी ने भारत को समृद्ध बनाने का सपना देखा। वैसे जमशेदजी की कर्मभूमि पर राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए उन्होंने काम शुरू किया है। सीएम ने कहा कि जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने कहा था कि उद्योग लगाओ और उसे बढ़ाओ। उनके बताये रास्ते पर चलते हुए हमने राज्य में उद्योगों का जाल बिछाने की शुरुआत करने का निश्चय किया है।

    सीएम ने विकास गति को मोमेंटम दिया : स्मृति इरानी
    केंद्रीय कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने प्रदेश के विकास के लिए किये गये रघुवर सरकार के प्रयासों की सराहना की। कहा कि झारखंड सरकार ने उद्योग को किसान से जोड़ा, श्रम को उद्योग से जोड़ा, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ कर विकास की गति को मोमेंटम दिया। स्मृति इरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री आज सुबह रांची में टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन करते समय भाव-विभोर हो गये। जब उन्होंने देखा कि कंपनी में 900 बच्चों को नौकरी मिली। यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस यूनिट की स्थापना महज 4 माह में पूरी हो गयी।
    कैंप लगा कर छोटे उद्यमियों को दिलायें मुद्रा लोन
    उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी मार्क्स एंड स्पेंसर्स ने झारखंड के उत्पाद खरीदने पर सहमति जतायी है। झारखंड की महिलाओं द्वारा बनायी गयी तकिया खोली आदि की भारी डिमांड है। इसलिए राज्य सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के लिए कैंप लगायें और राज्य के छोटे उद्यमियों को उसका लाभ दिलवायें।

    महिलाओं को दिलायें सब्सिडी का लाभ
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में वस्त्र उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार का सृजन कर सकता है। आज चार-पांच आॅनलाइन पोर्टल का उद्घाटन हुआ। इससे उद्योगों का सिरदर्द दूर होगा। उन्होंने पावरलूम सेक्टर और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही कहा कि उनका मंत्रालय एससी-एसटी समुदाय की महिलाओं के लिए 75 फीसदी सब्सिडी दे रही है, झारखंड सरकार महिलाओं को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे।

    टेक्सटाइल क्षेत्र में 630 मिलियन डॉलर का निवेश
    स्मृति ने अपने मंत्रालय की उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ष 2013 में 190 मिलियन डॉलर का निवेश था, जो अब 630 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। स्मृति ने इच्छा जतायी कि झारखंड में एक ऐसा कार्यक्रम हो, जिसमें वह टेक्सटाइल इंडस्ट्री की 70 कंपनियों का शिलान्यास करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदाम्बुला वनडे: श्रीलंका के खिलाफ जीत का लय बनाए रखना चाहेगा भारत
    Next Article ओरमांझी में शुरू हुई पहली टेक्सटाइल मिल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

    May 19, 2025

    पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

    May 18, 2025

    जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version