Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बांग्लादेशी घुसपैठ राज्य की सबसे बड़ी समस्या: सीएम
    रांची

    बांग्लादेशी घुसपैठ राज्य की सबसे बड़ी समस्या: सीएम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 14, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ आज झारखंड राज्य की सबसे बड़ी समस्या है। बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य के भोले-भाले आदिवासियों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें रविवार को डोरंडा के जैप-1 मैदान में झारखंड एकीकृत डायल 100 नागरिक सेवा का उद्घाटन करते हुए कहीं। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सभी पुलिसकर्मियों से बेहतर पुलिसिंग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के कारण कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं और उनके साथ कुछ भ्रष्ट अधिकारी बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचान पत्र देने में लगे हैं।

    कोयला तस्करों और बिचौलियों से दूर रहें पुलिस
    उन्होंन्ंो कहा कि पुलिस कोयला क्षेत्रों ंमें कोयला तस्करों से बचे, साथ ही ऐसे बिचौलिये, जो थाना के इर्र्द-गिर्द घूमते और पुलिस का नाम बदनाम करते हैं, उनसे बचे। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने डीजीपी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों से लगातार सभी थानो में पुलिस जांच बेहतर करवाने का निर्देश दिया।

    शांति समिति में अच्छे लोगों को रखें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति समिति में अच्छे और पढ़े लिखे लोगों को शामिल करें। डॉक्टर, इंजीनियर जैसे लोगों को शांति समिति में शामिल कर लगातार बैठक करते रहें। इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों में आने वाले लोगों के कपड़ों को नहीं देखें। गरीब लोगों के फटे कपड़ो और अमीर लोगों के शूट देख भेदभाव नहीं करें। हर पुलिसकर्मी यह बात हमेशा याद रखे कि गरीब लोगों के टैक्स से ही पुलिस को वेतन और नौकरी भी मिलती है। इसलिए थानों में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करें और उनकी समस्या का निपटारा करें।

    माओवादियों की कमर तोड़ने का लें संकल्प

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नक्सली आम लोगों को डरा धमका कर लेवी वसूली कर रहे है। माओवादियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर उनकी कमर तोड़ना ही पुलिस का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने डीजीपी डीके पांडेय को इस काम के लिए बेहतर योजना बनाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर काम करनेवाले सहायक पुलिसकर्मियों को तीन साल बाद स्थायी नियुक्ति कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक भी बड़ी समस्या है। इससे लोगों को मुक्ति दिलायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैश-लेस=झारखंड
    Next Article संथाल परगना बन गया बांग्लादेशियों का गढ़
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version