गढ़वा: मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना के तहत गुरुवार को रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में भंडरिया प्रखंड के दो महिला स्वयं सहायता समूहों के 16 महिलाओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, उपायुक्त डॉण् नेहा अरोड़ा, उप विकास आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज एवं जिला परिशद उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रघुवर सरकार की ओर से एसएसजी की महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद अब इन महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन इस स्मार्ट फोन के उपलब्ध होने से एसएसजी की महिलाअओं को काफी सहुलियत मिलेगी।

मंत्री ने कहा िकइस र्स्माट फोन में भीम ऐप, शक्ति ऐप सहित कई जरूरी ऐप लोड है। जिससे महिलाएं घर बैठे-बैठे न केवल सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगी। बल्कि बैंच्कग संबंधित कार्य भी इस मोबाइल के माध्यम से कर सकेंगी। यह योजना महिला सशक्तीकरण की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर बोलते हुए उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के लिए कई जनोपयोगी योजनाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन बिचैलियों के कारण सरकारी योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। जिन महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया गया है वे इस मोबाइल का उपयोग सभी महिलाएं स्वयं करेंगी। ऐसा नहीं कि इस मोबाइल का उपयोग आपके पति या फिर आपके बच्चे करने लगेंगे। इन्होंने कहा कि जिले में सखी मंडल से जुड़ीं कुल 507 महिलाओं के बीच वितरण किया जाना है। उपायुक्त ने कहा कि अभी तक 376 फोन प्राप्त हो चुका है। जिसे शीघ्र ही सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के बीच बांटा जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं सखी मंडल की सदस्य उपस्थित थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version