Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लालू का नीतीश पर तंज- ‘मैंने पहले ही कहा था ‘नमो शरणम् गच्छामि”
    राजनीति

    लालू का नीतीश पर तंज- ‘मैंने पहले ही कहा था ‘नमो शरणम् गच्छामि”

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “बिहार में एनडीए के साथ नई सराकर बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार लगातार राजद के वार का शिकार हो रहे हैं। ”

    गुरुवार को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए रांची की अदालत में पेशी के लिए पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है।

    लालू ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने रिसॉर्ट में छापा मरवाया। उन्होंने कहा कि कालाधन के नाम पर हमारे और हम जैसे नेताओं कार्यकर्ताओं के घर छापेमारी करवाते हैं, लेकिन अडानी जैसे बड़े-बड़े लोगों के यहां छापा क्यों नहीं डलवाते। रांची की अदालत में पेशी के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्थिति भयावह है, मोदी सरकार ने अघोषित तरीके से 75% आपातकाल लागू कर दिया है।

    लालू यादव ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राजनीति का पलटूराम करार दिया और कहा कि वो मोदी की गोद में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि नीतीश के बारे में हमने पहले ही कहा था कि वो ‘नमो शरणम गच्छामि’ है। यानी नरेंद्र मोदी की शरण में जाने वाले हैं।

    इससे पहले लालू के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कई सवाल पूछे। तेजस्वी यादव ने कहा, पानामा पेपर्स मामले में जिनका नाम आया है, क्या नीतीश पीएम मोदी से जांच की मांग करेंगे। आगे पूछा कि नीतीश कुमार की अंतरात्मा कौन सी है? क्या ये कुर्सी आत्मा है, डर आत्मा, लालच आत्मा है या फिर मोदी आत्मा है?

    बता दें कि बिहार में महागठबंधन सरकार टूटने बाद से राजद आक्रामक मोड में हैं। वो लगातार मीडिया के जरिए नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकों के NPA मामले पुराने, चिटफंड कंपनियों के मामले में नया कानून लाएंगे : जेटली
    Next Article गरीब बच्चों के लिए लाइब्रेरी चलाती है 10 साल की मुस्कान, CM शिवराज ने किया सम्मानित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version