Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गरीब बच्चों के लिए लाइब्रेरी चलाती है 10 साल की मुस्कान, CM शिवराज ने किया सम्मानित
    Top Story

    गरीब बच्चों के लिए लाइब्रेरी चलाती है 10 साल की मुस्कान, CM शिवराज ने किया सम्मानित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: कहते हैं कि अगर लड़की शिक्षित हो तो पूरा समाज शिक्षित होता है। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक कच्चे मकान में लोगों के लिए पुस्तकालय चलाने वाली पांचवीं की छात्रा मुस्कान के जज्बे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है।

    चौहान ने दुर्गानगर बस्ती के एक कच्चे मकान में पुस्तकालय चला रही मुस्कान अहिरवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि दी और जल्दी ही पुस्तकालय के लिये पक्का मकान बनाने का आश्वासन भी दिया। मुस्कान ने बच्चों की शिक्षाप्रद 25 किताबों से अपना पुस्ताकलय 2016 में शुरू किया था। लेकिन एक वर्ष के भीतर ही इसमें 1000 से ज्यादा किताबें हैं, और रोजाना 20-25 बच्चे यहां पढ़ने आते हैं।

    मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया, मुख्यमंत्री चौहान ने कल यहां अपने आवास पर मुस्कान अहिरवार का सम्मान किया और उसे दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जल्दी ही उसके लिए एक कमरे का पक्का पुस्तकालय बनेगा।

    बेटी मुस्कान पर प्रदेश को गर्व है। हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नन्ही मुस्कान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और आशीर्वाद!

    मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक उपहार से अभिभूत मुस्कान ने कहा, अब उसे और बस्ती के अन्य बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मामाजी (मुख्यमंत्री चौहान) हमारे साथ हैं। अब हमें अपना काम करना है। मामा जी की सरकार हमारे साथ है।

    ग्लोरियस हायर सेकेण्डरी स्कूल जहांगीराबाद, भोपाल में पढ़ने वाली मुस्कान के पिता का सात जुलाई को निधन हो गया है और सेंटरिंग का काम करने वाले उसके चाचा राकेश कुमार उसका घर चलाने में मदद करते हैं। मुस्कान ने बताया, मेरे पापा कहते थे कुछ करके दिखाओ। इसके लिये खूब पढ़ो। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।

    उन्होंने कहा, अभी रोज शाम पांच से सात बजे तक पुस्तकालय लगता है। करीब बीस-पच्चीस बच्चे आते हैं। चटाई और दरी पर बैठना पड़ता है। कुछ बच्चे किताबें घर ले जाते हैं। फिर वापस कर देते हैं। मैं किताब के बारे में कुछ सवाल पूछ लेती हूं जिससे यह पता चल जाता है कि बच्चे ने किताब पढ ली है। एक रजिस्टर है जिसमें सारा हिसाब रहता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान जैसी बेटियों के काम को पूरा समाज आगे बढ़ाये तो स्थितियां बदलते देर नहीं लगेगी। सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता दी जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू का नीतीश पर तंज- ‘मैंने पहले ही कहा था ‘नमो शरणम् गच्छामि”
    Next Article हुर्रियत नेता की पेशी: ED ने कोर्ट में कहा, क्या शाह कह सकते हैं भारत माता की जय
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

    May 19, 2025

    बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

    May 19, 2025

    झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version