दूरंगो (मैक्सिको): उत्तरी मैक्सिको में तूफानी बारिश के दौरान उड़ान भरते समय एक विमान में आग लगने से करीब 110 लोग घायल हो गए। दुरंगो के गर्वनर जोज रोजस ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की।

हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। विमान में क्रू समेत 101 यात्री सवार थे। फ्लाइट एएम 2431 दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मैक्सिको सिटी जा रही थी।

अफसरों के मुताबिक, विमान ने तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान उड़ने भरने की कोशिश की थी। करीब 15 मिनट बाद हादसा हो गया। दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने चश्मदीदों के हवाले से बताया- “नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था। फिर आग लग गई। ये अच्छा रहा कि इतने जबर्दस्त हादसे के बाद भी किसी की मौत नहीं हुई।”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version