Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»बीसीसीआइ में जितने पूर्ण सदस्य, अब उतने वोट 
    क्रिकेट

    बीसीसीआइ में जितने पूर्ण सदस्य, अब उतने वोट 

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सदस्यों के लिए ‘एक राज्य एक वोट’ नीति पर दिए अपने पूर्व के आदेश में संशोधन किया। शीर्ष अदालत ने मुंबई, सौराष्ट्र, वडोदरा और विदर्भ के क्रिकेट संघों को बोर्ड की पूर्ण (स्थायी) सदस्यता देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। इस आदेश के बाद देश में अब जितने स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन हैं, उन्हें बीसीसीआइ में मतदान का अधिकार होगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कुछ संशोधनो के साथ बीसीसीआइ के मसौदा संविधान (ड्राफ्ट कंस्टीट्यूशन) को भी मंजूरी दे दी। कोर्ट ने रेलवे, सर्विसेज और यूनिवर्सिटीज की भी स्थायी सदस्यता बहाल कर दी। साथ ही बीसीसीआइ के अनुमोदित संविधान को चार हफ्ते में रिकॉर्ड में लाने का आदेश दिया। बेंच में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़ भी शामिल थे।

    पहले आदेश था- एक राज्य से एक वोट होगा  

    जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों में था कि एक राज्य में सिर्फ एक क्रिकेट संघ होगा। उसके पास पूर्ण (स्थायी) सदस्यता और बीसीसीआइ में मतदान का अधिकार होगा। सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में दिए फैसले में इसे मंजूरी दी थी। इस कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए), क्रिकेट क्लब आॅफ इंडिया (सीसीआइ), विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन जैसे क्रिकेट संघों ने स्थायी सदस्यता और मतदान के अधिकार गंवा दिए थे। ये सभी अपने-अपने राज्यों से अलग बीसीसीआइ के स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा रेलवे, सर्विसेज और यूनिवर्सिटीज की भी स्थायी सदस्यता चली गयी थी। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद इन क्रिकेट संघों के मतदान के अधिकार बहाल हो गये हैं। हालांकि इस फैसले का पूर्वोत्तर के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि अब बीसीसीआइ के चुनाव में खड़ा होने वाला कोई प्रत्याशी इन राज्यों के 7 वोट की भरपाइ उपरोक्त क्रिकेट संघों से कर सकता है।

    आदेश नहीं माना, तो होगी कार्रवाई

    पीठ ने देशभर के राज्य क्रिकेट संघों को 30 दिन में बीसीसीआइ के संविधान को स्वीकार करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ के पदाधिकारियों के कूलिंग-आॅफ पीरियड पर भी राहत दी है। अब हर कार्यकाल के बाद 3 साल के कूलिंग-आॅफ पीरियड को लगातार 2 कार्यकाल के बाद अनिवार्य किया गया है। यानी अब लगातार दो कार्यकाल पर रहने वाला पदाधिकारी अगले छह साल तक क्रिकेट संघ में कोई पद नहीं ले सकेगा। लोढ़ा समिति ने सिफारिश की थी कि 3 साल के कार्यकाल के बाद सदस्यों के लिए कूलिंग-आॅफ पीरियड होना चाहिये। 70 साल उम्र की अधिकतम सीमा, सरकारी अधिकारी और मंत्री वाली अयोग्यता बनी रहेगी। शीर्ष अदालत ने 5 जुलाई की सुनवाई के दौरान कहा था कि जब तक बीसीसीआइ के मसौदा संविधान पर आखिरी फैसला नहीं सुनाया जाता तब तक सभी राज्यों के क्रिकेट संघ चुनाव नहीं करा सकते।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रसव के घटते आंकड़ों पर उपायुक्त गंभीर
    Next Article लांच हुअा Samsung Galaxy Note 9
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version