धनबाद। धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग पुलिस तथा जैप के 34 जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त जवानों को 13 माह तक कड़ी ड्यूटी के बाद नौकरी से निकाला गया। वर्ष 2015 में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास कर बहाल जवान धनबाद समेत विभिन्न जिलों में नौकरी कर रहे थे। हाइकोर्ट के आदेश पर गठित एपेक्स मेडिकल बोर्ड ने उपरोक्त जवानों की शारीरिक जांच में अनफिट करार दिया, जिसके बाद विभाग ने सभी को बर्खास्त कर दिया है। उधर, बर्खास्त जवान अब सरकार के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी में जुटे हैं। सभी को 24 जुलाई से बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ है। बर्खास्तगी की सूची में जैप के 24 जवानों के अलावा धनबाद के दो, बोकारो का एक, रामगढ़ के दो और हजारीबाग जिला बल के पांच जवान शामिल हैं।

मेडिकल जांच में हो गये थे फेल

2015 में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में बहाल जवानों की लिखित परीक्षा के अलावा दौड़ तथा शारीरिक जांच समेत अन्य परीक्षा हुई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भी हुई थी। जो अभ्यर्थी सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, उनकी 2017 के जून में नियुक्ति हुई थी। कुछ अभ्यर्थी जो मेडिकल जांच में फिट थे, उन्हें अनफिट कर दिया गया था। वे गड़बड़ी की शिकायत लेकर हाइकोर्ट चले गये। इसके बाद हाइकोर्ट के आदेश पर एपेक्स मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ और फिर से सभी बहाल जवानों की मेडिकल जांच करायी गयी। इसमें 34 जवानों को मेडिकल बोर्ड ने अनफिट कर दिया।

ये हुए हैं बर्खास्त

धनबाद – पवन कुमार राय, जगन्नाथ कुमार मोदी
जैप टू – पंकज कुमार, शशिकांत बोपाई, असलम अंसारी, दीपक कुमार, राकेश महतो, दीपक राणा, संजय कुमार, राजकुमार, दिनकर महतो, गंगेश्वर प्रधान, सुनील कुमार शर्मा, संतु कुमार राम, हलिंद्र उरांव, मिस्त्री किस्कू, अर्जुन हांसदा।
जैप थ्री : साहेब अली, मुकेश कुमार सिंह और अनिल तिर्की
जैप फोर : प्रदीप कुमार रजक, सोमनाथ रजक, गोवर्धन बड़ाइक, देवेंद्र कुमार सोरेन। जैप फाइव : शिव उरांव, अमित करमाली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version