रांची। आरयू के नवनिर्मित दो भवनों का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। इन भवनों में आरयू के अंग्रेजी के अलावा अन्य विषयों के पीजी विभाग का संचालन होगा। साथ ही पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स की शुरुआत भी की जायेगी।

6.50 करोड़ रुपये की लागत से बना भवन

आरयू के मोरहाबादी कैंपस में मानविकी संकाय और लीगल स्टडीज सेंटर के नये भवन का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। ये भवन लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। मानविकी संकाय भवन में हिंदी, इंग्लिश और फिलॉसफी विषय के पीजी विभाग का संचालन होगा। इस तीन मंजिला भवन में 12 कमरे हैं, जबकि इंस्टीट्यूट आॅफ लीगल स्टडीज सेंटर के नवनिर्मित भवन में पांच वर्षीय कोर्स शुरू होगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज के समय में हर ओर बदलाव हो रहा है, इसलिए समय के साथ परिवर्तन जरूरी है। विश्वविद्यालय निरंतर अच्छा काम कर रहा है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व लीगल स्टडी सेंटर में पठन-पाठन शुरू करने को लेकर बार काउंसिल आॅफ इंडिया की टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया था। काउंसिल से स्वीकृति मिलते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। इसमें इंटर पास विद्यार्थी नामांकन ले पायेंगे। इधर, शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version